
ये बात तो हर कोई जनता है कि आजाद भारत में हम कहीं भी आ जा सकते हैं और यह हमारा मौलिक अधिकार भी है। लेकिन आज हम भारत में मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे जिसे जानकार आप हैरान हो जायेंगे, क्युकी ये जगहें भारत में भले ही हैं लेकिन भारतीयों का वहां जाना बिलकुल मना है।

कसोल
कसोल हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है। कम ही लोग इस बात को जानते होंगे कि यहां स्थित एक रेस्टोरेंट ऐसा है जहां भारतीयों के घुसने पर मनाही है। इस होटल के बारे में तब पता चला जब भारतीय महिला को अंदर आने से रोका गया और इस होटल के मालिक ने बताया के ये होटल सिर्फ इजरायली लोगो के लिए है। इस गांव को लोग मिनी इजरायल के नाम से भी जानते हैं क्योंकि यहां बड़ी तादाद में इजरायली आते है।
Uno-In Hotel, (बंगलौर)
यह होटल सिर्फ जापानियों के लिए था। यहां भारतीयों का आना बिलकुल मना था। Uno-In Hotel बंगलौर में साल 2012 में शुरू किया गया था मगर साल 2014 में बंगलूरु सरकार ने इसे बंद कर दिया।

Puducherry के कुछ बीच
Puducherry भी एक टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। जहाँ कुछ-कुछ स्पॉट पे आपको केवल फॉरेनर्स ही दिखाई देंगे। इसके बारे में भी कहा जाता है की यहाँ भारतीयों के लिए नो एंट्री है। हालाँकि यह आधिकारिक तौर पर नहीं है।

Goa के कुछ बीच
गोवा में भी कई बीचों पर भारतीयों का जाना मना है। यहां भी सिर्फ फॉरेनर्स की ही एंट्री है। फॉरेनर्स यहां आज़ादी से घूमते हैं।
चेन्नई का एक होटल
ख़बरों के मुताबिक चेन्नई में स्थित एक होटल ऐसा है जहाँ सिर्फ विदेशियों की ही एंट्री है। कुछ लोग इसकी पहचान ‘हाईलैंड होटल’ के रूप में करते हैं, तो कुछ लोग पूर्व नवाब के घर ‘ब्रोडलैंड लॉज’ के तौर पर।
0 comments:
Post a Comment